सपा / मुलायम व अखिलेश यादव समेत कई आएंगे चुनाव प्रचार में

रांची.  समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्राचरकों की सूची जारी कर दिया है। जारी सूची के अनुसार पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम यूपी एवं पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई राष्ट्रीय नेता चुनाव प्रचार करने झारखंड में आएंगे।


जारी सूची के अनुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, रामनिहोर यादव, मनोहर यादव, मुमताज अली, पप्पू लाल यादव, रमेश दुबे, अविनाश कुशवाहा, विजय यादव, राम प्यारे पटेल सहित कुल 20 लोगों के नाम शामिल है।